गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UAE citizens now have direct visas
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (09:20 IST)

यूएई के नागरिकों को अब भारत आने पर सीधे मिलेगा वीजा

यूएई के नागरिकों को अब भारत आने पर सीधे मिलेगा वीजा - UAE citizens now have direct visas
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिकों को सीधे भारत आने पर वीजा देने की सुविधा शुरू की है जिसका मकसद दोनों देशों के बीच नागरिकों के संपर्क को बढ़ाना और कारोबारी रिश्तों को मजबूत करना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यूएई के नागरिकों के लिए आने पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा शनिवार से प्रभावी हो गई है। ये वीजा कारोबार, पर्यटन, सम्मेलन और चिकित्सकीय उद्देश्य के लिए 60 दिन के लिए दिया जाएगा।
 
इस सुविधा का मकसद दोनों देशों के बीच लोगों के संपर्क को बढ़ाना और आपसी रिश्तों को मजबूत करना है। यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मिलेगी। यह सुविधा यूएई के सिर्फ उन नागरिकों को मिलेगी जिन्हें पहले भारत का ई-वीजा या सामान्य कागजी वीजा मिल चुका है।
ये भी पढ़ें
खौफ का दूसरा नाम बन चुकी एकमात्र दस्यु सुंदरी साधना पटेल पुलिस गिरफ्त में, 20 हजार रुपए का था इनाम