शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Twitter shows J&K and Ladakh as separate countries
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 जून 2021 (14:35 IST)

Twitter ने की भारत के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश

Twitter ने की भारत के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश - Twitter shows J&K and Ladakh as separate countries
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्‍विटर (Twitter) और भारत सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच ट्‍विटर ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्‍विटर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दर्शाया है। 
 
दूसरी ओर, केन्द्र सरकार ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। इसके चलते ट्‍विटर को नोटिस भी जारी किया जा सकता है। साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया जा सकता है। 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ट्‍विटर और सरकार के बीच काफी तनातनी चल रही है। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियम भी बनाए हैं। इनको लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।