सम्बंधित जानकारी
- 'वोट और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी': राहुल गांधी का भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला
- गृहिणी अब 'राष्ट्र निर्माता': सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, घरेलू काम की कीमत 30,000 रुपए महीना तय
- Top News 12 June: ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा, मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई समेत दिनभर की 5 बड़ी खबरें
- एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?
- अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला
दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा
Tuglakabad Fire Case : दिल्ली के तुगलकाबाद में शुक्रवार तड़के एक इमारत में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आग में फंसे 8 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने जांच रिपोर्टों पर सवाल उठाए हैं।
आग ओखला फायर स्टेशन-1 (OKH-1) के इलाके में मध्यम मार्ग पर नया तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी। इमारत में ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। फायर डिपार्टमेंट से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग घर के अंदर खड़ी गाड़ियों में लगी थी।
हादसे पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जून की रात को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक पांच मंज़िला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना के बारे में गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन को सुबह 2:24 बजे एक PCR कॉल मिली। एक समन्वित बचाव अभियान में घने धुएं में फंसे कुल 8 लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल और AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इस घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप
तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत पर दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद हमेशा जांच की बात तो की जाती है, लेकिन जांच की रिपोर्ट नहीं आती है। पालम में 9 लोगों की मौत हुई थी। फरवरी में कहा गया था कि जांच की जाएगी। उसकी जांच रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। फिर विवेक विहार में आग लगी और 9 लोगों की मौत हो गई। कहा गया कि जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर आ जाएगी, उसकी जांच रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि मालवीय नगर में आग लगी थी। उसके लिए कहा गया था कि उस घटना की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर आएगी। एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है और वो रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है...हम सरकार से यह कहना चाहते हैं कि जांच की रिपोर्ट जरूर आए ताकि जिसकी भी गलती है, उस पर कार्रवाई हो सके।Three people were killed while 8 others were critically injured after a fire broke out in a five-storey residential building in southeast Delhi's Govindpuri area in the early hours today.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 12, 2026
One thing that stood out to me was that the neighbours made a significant effort to help.… pic.twitter.com/26tlo1B47g
edited by : Nrapendra Gupta
