गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के जादुई व्यायाम से सुधरेगी देश की खराब अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी
Written By
Last Updated : रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (20:54 IST)

PM मोदी के जादुई व्यायाम से सुधरेगी देश की खराब अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी

Narendra Modi | PM मोदी के जादुई व्यायाम से सुधरेगी देश की खराब अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की खराब हालत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। गांधी ने रविवार को एक ट्वीट में मोदी का हाथ-पैर और पीठ के व्यायाम करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री, कृपया अपने जादुई व्यायाम की दिनचर्या को कुछ बार और दोहराएं, हो सकता है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाए। गांधी ने ट्वीट में हैश टैग मोदीनिक्स भी लिखा है।
 
वीडियो में प्रधानमंत्री नंगे पैर घास और गोल पत्थरों पर चल रहे हैं और हाथों को ऊपर नीचे तथा दाएं-बाएं हिला रहे हैं तथा एक अन्य बड़े पत्थर पर पीठ और घुटने का व्यायाम कर रहे हैं।