Top News : ट्रंप और ईरान के बीच फिर शुरू होगी बातचीत? बिहार में सम्राट चौधरी की ताजपोशी आज
Top News April 15: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से बातचीत शरू होने के संकेत दिए। स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री का कहना है कि अमेरिका चीन को ईरान से तेल नहीं लेने देगा। सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री ने रूप में शपथ लेंगे। 15 अप्रैल की बड़ी खबरें :
अगले 2 दिन में फिर बातचीत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अगले दो दिनों में फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है, और हम वहां (पाकिस्तान) जाने के लिए ज्यादा इच्छुक हैं।
हार्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी फेल!
स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में पहले दिन ही अमेरिका की नाकेबंदी फेल नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि नाकेबंदी के पहले दिन यहां से 24 घंटे में 20 जहाज गुजरे। हालांकि अमेरिका का कहना है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर लगाई गई उसकी नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया। हार्मुज की नाकेबंदी से यूरोप भी खुश नहीं है।
चीन पर अमेरिका सख्त
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बड़ा बयान जारी कर कहा कि चीन को ईरान से तेल नहीं लेने देंगे। गौरतलब है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में चीनी टैंकर रिच स्टार्री वापस लौटा दिया था हालांकि छह घंटे तक वह पर्शियन गल्फ में खड़े रहने के बाद ईरान के अप्रूव्ड रूट के रास्ते से हॉर्मुज पार कर चीन निकल गया।
PM मोदी और ट्रंप की 40 मिनट लंबी बातचीत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर 40 मिनट तक बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात पर भी बात की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हुई 'महत्वपूर्ण प्रगति' का जायजा लिया।
ALSO READ: PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें