सम्बंधित जानकारी
- भारत के शहर ‘हीट ट्रैप’ क्यों बनते जा रहे हैं?
- TET पर मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को रिव्यू याचिका पर सुनवाई
- 2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट
- ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता
- होर्मुज़ संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था का घुट रहा दम, गतिरोध दूर करने का आग्रह
Top News : बंगाल में पुनर्मतदान, ट्रंप ने बताया ईरान पर अमेरिका के पास क्या है विकल्प?
Top News: 2 May : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी। मतगणना में केवल केंद्रीय कर्मचारियों के इस्तेमाल संबंधी चुनाव आयोग के फैसले को टीएमसी की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के मामले में अमेरिका के सामने सैन्य कार्रवाई या समझौता, 2 ही विकल्प है। ईरानी हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान। 2 मई की बड़ी खबरें :
पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की 2 विधानसभा सीटों पर आज पुर्नमतदान हो रहा है। मगरा हाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी। फल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान को लेकर फैसला शनिवार को लिया जाएगा।
TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) के एक फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आयोग ने निर्देश दिया था कि मतगणना के दौरान केवल केंद्र सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के कर्मचारियों को ही काउंटिंग सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। टीएमसी की याचिका पर सुनवाई आज होगी। ALSO READ: West Bengal elections : काउंटिंग स्टाफ को लेकर TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची, EC के फैसले को दी चुनौती
सैन्य कार्रवाई या समझौता, बस 2 विकल्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं - या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। ट्रंप ने तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज। उन्होंने 60 दिन की समयसीमा तय करने वाले वॉर पावर्स रिजोल्यूशन को पूरी तरह असांविधानिक बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि वे इस मामले में कांग्रेस से मंजूरी नहीं लेगी।
ईरान के हमलों से अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सीएनएन की जांच रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए हमलों में खाड़ी क्षेत्र के 8 देशों में स्थित अमेरिका के कम से कम 16 सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। हमलों में रडार और संचार प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया गया। इनमें से कई सैन्य ठिकाने अब उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। ALSO READ: ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता
दिल्ली को 3 हार के बाद मिली जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के एक मैच में राजस्थान को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों बाद जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में 3 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। यह आईपीएल में दिल्ली का सबसे बड़ा रनचेज था।
edited by : Nrapendra Gupta
