1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-9-june-ujjwala-subsidy-h1b-visa-un-india-pakistan-monsoon-updates

Top News 9 June : उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, H-1B वीजा पर ट्रंप को झटका और 16 राज्यों में मानसून की दस्तक

top news 9 june
Top News 9 June : केंद्र सरकार उज्जवला लाभार्थियों को सब्सिडी वाले 4 सिलेंडर ही देगी। अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर के अतिरिक्त शुल्क को गैर कानूनी करार दिया। संयुक्त राष्‍ट्र में भारत की पाकिस्तान को फटकार। 16 राज्यों में मानसून की दस्तक। 9 जून की बड़ी खबरें :
 

उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी वाले 4 सिलेंडर

केंद्र सरकार ने प्रमुख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या घटाकर चार कर दी है। यह निर्णय औसत घरेलू खपत के स्तर को देखते हुए लिया गया है। पहले लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर मिलते थे। पिछले साल सब्सिडी कोटा घटाकर नौ सिलेंडर कर दिया गया था, और अब इसे और कम करके 4 कर दिया गया है। ALSO READ: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला : उज्ज्वला योजना के तहत अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर

 

एच-1बी वीजा नीति पर ट्रंप को झटका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
 

UN में भारत की पाकिस्तान को फटकार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई है। बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 'फिटना अल हिंदुस्तान' शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और गलत सूचना अभियान करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही देश के भीतर सक्रिय समूहों को 'फिटना अल हिंदुस्तान' बताना तथ्यों से परे एक ऐसा नैरेटिव है, जिसे धार्मिक शब्दावली का सहारा देकर पेश किया जा रहा है।
 

16 राज्यों तक पहुंचा मानसून

केरल में  4 जून को दस्तक देने के बाद से दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अगले 3-4 दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है।
 

न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से : ईरान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की शांति है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों की रक्षा मजबूती से करेगा और किसी भी धमकी के सामने पीछे नहीं हटेगा। पजशकियान ने कहा कि देश की ताकत सिर्फ रक्षा में नहीं, बल्कि बातचीत में भी है। उनके मुताबिक, ईरान ने न तो अपनी रक्षा की तैयारी छोड़ी है और न ही बातचीत का रास्ता बंद किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! WagonR और Splendor वालों के लिए बड़ी खुशखबरी