1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-8-july-2026-america-iran-attack-champat-rai-lawrence-bishnoi-fifa-world-cup

Top News 8 July: ईरान पर अमेरिका का डबल अटैक, चंपत राय का बड़ा खुलासा

top news 8 july
Top News 8 July : अमेरिका के ईरान पर हमले से पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया। चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय से मुलाकात की। लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई हुई। अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड फीफा विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचे।
 

अमेरिका का ईरान पर डबल अटैक

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के कई ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और शोक समारोह के बीच अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सरकार ने ईरानी तेल कारोबार के लिए दी गई अस्थायी राहत भी वापस लेते हुए तेल निर्यात से जुड़ा लाइसेंस रद्द कर दिया। ALSO READ: तेल टैंकरों पर हमलों से ट्रंप भड़का, अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, तेल निर्यात से जुड़ा लाइसेंस भी रद्द
 

चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मसले के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ चंपत राय का एसआईटी को भेजा गया पत्र। ALSO READ: Champat rai : इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, क्यों हैं चुप, रामभक्तों को लिखे पत्र में क्या कहा
 

चंपत राय से मिले गोविंद देव गिरी

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय से मुलाकात की। चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।
 

लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिश्नोई-बराड़ गिरोह पर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
 

अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड अंतिम 8 में

मिस्र को 3-2 से हराकर अर्जेंटीना फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। 0-2 से पिछड़ने के बाद मैसी की टीम ने दमदार वापसी की। स्विट्जरलैंड ने भी कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें