Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा
Top News 6 August : प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत। चांद से टकराया स्पेस एक्स का फाल्कन 9। बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना। मध्य प्रदेश में महंगा हुआ बस का सफर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक हो गई। 6 अगस्त की बड़ी खबरें :
मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार के सभी सात सदस्यएक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं। ALSO READ: प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा
अंतरिक्ष में SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा (Upper Stage) चांद की सतह से टकरा गया है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, यह टक्कर करीब 8,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुई। दुनियाभर के खगोलविदों ने इस घटना को रिकॉर्ड करने के लिए अपने टेलीस्कोप संभावित Impact Site की ओर मोड़ दिए थे। ALSO READ: SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे दिसंबर 2026 में अपने देश लौटना चाहती हैं। हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि वापसी पर गिरफ्तारी, जेल या जान को खतरा हो सकता है, लेकिन वह इन आशंकाओं के कारण अपने लोगों से दूर नहीं रह सकतीं। ALSO READ: Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी
मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने राज्य में चलने वाली सभी प्रकार की यात्री बसों के किराए में बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। नए आदेश के तहत अब साधार बस का किराया 2 रुपये किलोमीटर होगा, इसके साथ ही यात्रा के किसी भी हिस्से के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये देना अनिवार्य होगा। अब तक बस का किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर था। ALSO READ: मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया
ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' के संचालन के दौरान हुई एक चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उड़ान संचालन के दौरान ऐसी स्थिति बनी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

