1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-29-june-pm-modi-seychelles-assam-flood-india-women-world-cup-ireland-canada-fifa

Top News : सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM मोदी, असम में बाढ़ का कहर

top news 26  june
Top News 29 June: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल। असम में बाढ़ से हाहाकार। ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारतीय महिला टीम टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-0 से जीती। कनाडा फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचा। 29 जून की बड़ी खबरें :
 

सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। भारतीय सेना और नौसेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।
 

असम में बाढ़ से हाहाकार

असम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के छह जिलों में 22,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
 

भारत महिला T-20I विश्वकप से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर किया महिला T-20I विश्वकप से बाहर किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर के अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर किया महिला T-20I विश्वकप से बाहर
 

आयरलैंड ने भारत को फिर हराया

आयरलैंड ने एक बेहद करीबी मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए लेकिन भारत अपने 20 ओवर में 153 रन बना पाया। यह भारत की तीन साल में पहली सीरीज हार है। टी 20 में भारत की लगातार 16 सीरीज़ जीत का सिलसिला टूटा। ALSO READ: 1 रन से दूसरा टी-20 मैच जीतकर आयरलैंड ने हराई भारत को 2-0 से सीरीज
 

कनाडा पहली बार राउंड ऑफ-16 में

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। कनाडा ने पहली बार फीफा पुरुष विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें