सम्बंधित जानकारी
- Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं
- Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें
- LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत
- कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर
- Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला
Top News : वेनेजुएला भूकंप में 235 मौतें, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR, कैंसर की नकली दवाओं पर केंद्र का बड़ा एक्शन
Top News 26 June : वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज। केंद्र सरकार ने कैंसर की नकली दवाओं पर शिकंजा कसा। भारत ने महिला विश्व कप में बांग्लादेश को हराया। जर्मनी को हराकर इक्वाडोर फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा। 26 जून की बड़ी खबरें :
वेनेजुएला में भूकंप से 235 लोगों की मौत
वेनेजुएला में गुरुवार को आए 2 भयानक भूकंपों से भारी तबाही हुई। मृतक संख्या बढ़कर 235 हुई। 200 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दुनियाभर से मदद के लिए बढ़े हाथ। राहत और बचाव का काम जारी।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज
राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के गबन एवं अनियमितताओं के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले में टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। एफआईआर में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के नाम शामिल नहीं। ALSO READ: Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं
नहीं बिक सकेंगी कैंसर की नकली दवाएं
केंद्र सरकार ने नकली और घटिया दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली का दायरा बढ़ा दिया है। कैंसर की दवाओं की पैकेजिंग पर क्यूआर कोड होने से प्रामाणिकता की जांच और सत्यापन आसान होगा। इससे लोग यह जान सकेंगे कि जिस दवा का सेवन कर रहे हैं, वह घटिया या नकली तो नहीं है। ALSO READ: अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य
भारत ने बांग्लादेश को हराया
शेफाली वर्मा की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने महिला टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 137 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में आसानी से इसे हासिल कर लिया। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए भारत को 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतना होगा। ALSO READ: शेफाली वर्मा की आतिशी पारी ने भारत को दिलाई बांग्लादेश पर 5 विकेट से जीत
इक्वाडोर और आइवरी कोस्ट नॉकआउट दौर में
इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप में अंतिम-32 में जगह बनाई। आइवरी कोस्ट भी पहली बार नॉकआउट चरण में पहुंचा। नीदरलैंड्स ने ट्यूनिशिया को 3-1 से हराया तो जापान और स्वीडन का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
edited by : Nrapendra Gupta
