सम्बंधित जानकारी
- पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष
- योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही
- प्रेमी के लिए मां बनी हैवान! 7 साल के मासूम अंगदवीर की हत्या का खुलासा, WhatsApp चैट ने खोले चौंकाने वाले राज
- 5 चक्रव्यूह में फंसा मानसून, बारिश को तरसते 7 राज्यों में पारा 40°C के पार, जानें आपके शहर का हाल
- Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड
Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम
Top News 20 June : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर कराने का दावा किया। भारत के लिए ईरान से गैस आयात का रास्ता खुला। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की। ट्रेन में अब महंगी पड़ेगी बगैर टिकट यात्रा, डबल होगा जुर्माना। 20 जून की बड़ी खबरें :
ट्रंप ने इजराइल को दी थी युद्ध विराम की सलाह
इजराइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही समय बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लेबनान में सक्रिय इस विद्रोही समूह के साथ संघर्ष रोकने के लिए इजराइल से सहमति बनाने का आग्रह किया था।
ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला
ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटने के साथ ही भारत के लिए अब सस्ता व अपेक्षाकृत ज्यादा गुणवत्ता युक्त कच्चा तेल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। तेल के साथ साथ प्राकृतिक गैस भी ईरान से मंगाई जाएगी।
उद्धव ठाकरे की अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश
शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और सांसदों की बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उन पर भरोसा नहीं है, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना मराठी मानुष के लिए बनाई गई पार्टी है और उसका किसी भी दल में विलय करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ALSO READ: पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर अब पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना देना होगा। रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में यह जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और 250 रुपए जुर्माना लगाया जाता है।
ब्राजील की पहली जीत
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मैच में ब्राजील ने हैती को 3-0 से मात दी। ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। लगातार 2 जीत के साथ राउंड ऑफ 32 में पहुंचा अमेरिका। आज तुर्की का मुकाबला पेराग्वे से होगा जबकि नीदरलैंड्स की टक्कर स्वीडन से होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
