सम्बंधित जानकारी
- WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री
- सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप
- 25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश
- CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?
Top News 2 July: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, WhatsApp के Username फीचर पर रोक
Top News 2 July : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। राम मंदिर ट्रस्ट पर शिकंजा कसा। सरकार ने WhatsAPP के नए फीचर पर रोक लगाई। भारत-इंग्लैंड मैच के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बेल्जियम, अमेरिका और इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे। आज की बड़ी खबरें :
अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज जम्मू से रवाना हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह 4 बजे दिखाई हरी झंडी। कल बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन करेंगे श्रद्धालु। यात्रा के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ALSO READ: अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राम मंदिर ट्रस्ट पर शिकंजा
चढ़ावे में मिले जेवरात का ब्योरा नहीं मिलने के बाद राम मंदिर दान गबन मामले में ट्रस्ट के 5 साल के ऑडिट का फिर से ऑडिट करने का फैसला किया गया है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका को देखते हुए हर वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की जाएगी। ALSO READ: अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री
WhatsAPP के नए फीचर पर रोक
केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर Meta को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कंपनी को निर्देश दिया है कि इस फीचर को भारत में तब तक लॉन्च न किया जाए, जब तक इस संबंध में चल रही परामर्श प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। Meta से इस नए फीचर पर 3 दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। ALSO READ: WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा।
बेल्जियम, अमेरिका और इंग्लैंड अगले दौर में
बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप में राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। 2 गोल से पिछड़ने के बाद रूडी गार्सिया की टीम ने मैच में जबरदस्त वापसी की। अमेरिका और इंग्लैंड भी अगले दौर में पहुंचे।
