सम्बंधित जानकारी
- ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज
- PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
- PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा
- EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा
- स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत
Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट
Top News 19 June : ईरान से शांति समझौते के बाद ईरान ने हार्मुज स्ट्रेट से नाके बंदी खत्म कर दी। अमेरिका और ईरान के बीच आज स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता टली। भारत के सोने के आयात में 70 फीसदी की गिरावट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 19 जून की बड़ी खबरें :
हार्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी खत्म
अमेरिका ने शांति समझौते के बाद आज स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नाकेबंदी खत्म कर दी है। अमेरिकी सेना ने हार्मुज के पास अमेरिकी ऑपरेशन खत्म करने की घोषणा की। हालांकि व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान से वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जा रहे हैं। इस वजह से आज होने वाली वार्ता टल गई है। ALSO READ: 66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर
ईरान की चेतावनी
जिनेवा जा रहे प्रतिनिधिमंडल को ईरान ने रोका। ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालीबाफ ने कहा कि अगर डील की शर्ते नहीं मानी तो ईरान करारा जवाब देगा। ALSO READ: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज
सोने के आयात में भारी गिरावट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील और 13 मई से शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद सोने के आयात में भारी गिरावट। एक महीने में देश में सोने का आयात पहले के 75-100 टन से करीब 70 फीसदी घटकर 25-30 रह गया है। ALSO READ: सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर
अयोध्या में सीएम योगी
दानराशि में गड़बड़ी की जांच के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। कहा जा रहा है कि वे इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय से दूरी बनाए रखेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए एक अधिकृत प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध किया गया है। ALSO READ: Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम
नाइजर में एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला
अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हथियारबंद हमलावरों ने बड़ा हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में 11 सैनिकों और 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर भी मारे गए।
edited by : Nrapendra Gupta
