1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-16-july-jagannath-rath-yatra-america-iran-attack-sonam-wangchuk

Top News 16 July: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

top news 16 july
Top News 16 July : देशभर में आज जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह। अमेरिका ने ब्लॉकेड तोड़ ईरान की ओर जा रहे जहाज पर हमला किया। सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी। मोदी सरकार ने डीजल और जेट फ्यूल पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया। फीफा विश्व कप के फाइनल में स्पेन का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 16 जुलाई की बड़ी खबरें : 
 

पूरी से अहमदाबाद तक जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह

पूरी से अहमदाबाद तक जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह दिखाई दे रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु। अहमदाबाद में अमित शाह ने की मंगला आरती के बाद शुरू हुई रथयात्रा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भक्तों को दी शुभकामनाएं। ALSO READ: श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
 

ब्लॉकेड तोड़ रहे जहाज पर हमला

अमेरिका ने लगातार 5वें दिन ईरान पर भीषण हमले किए। अमेरिकी सेना ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक ब्लॉकेड को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक खाली ऑयल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। बंदर अब्बास, अहवाज, चाबहार धमाकों से दहले।
 

सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी

जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है। 'फोर्स फीडिंग' की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई।  NEET अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं सोनम वांगचुक।
 

डीजल और जेट फ्यूल पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ा

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है। डीजल और जेट फ्यूल पर लगने वाले एक्सपोर्ट टैक्स को बढ़ा दिया गया है जबकि पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को कम किया गया है। ALSO READ: कच्चे तेल में उछाल के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत
 

अर्जेंटीना फीफा विश्व कप के फाइनल में

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में गॉर्डन के गोल की मदद से बढ़त ली थी, लेकिन अर्जेंटीना ने 7 मिनट में 2 गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा। ALSO READ: मेसी का जादू फिर चला! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा
अगला लेख
WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला