सम्बंधित जानकारी
- एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?
- अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला
- चीन ने 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित की, GaoKao के बहाने NTA और NEET विवाद पर बीजिंग का तंज
- क्या जीतू पटवारी साबित होंगे कांग्रेस के सबसे कमजोर अध्यक्ष, मोहन यादव की बात हो रही सच?
- कांग्रेस-झामुमो के भारी विरोध के बावजूद नथवाणी का नामांकन मंजूर, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
Top News 12 June: ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा, मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई समेत दिनभर की 5 बड़ी खबरें
Top News 12 June : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला टालते हुई डील को लेकर बड़ा दावा किया। संघीय अदालत ने ट्रंप सरकार को दी 10 फीसदी टैरिफ वसूली की इजाजत। सुप्रीम कोर्ट आज मीनाक्षी नटराजन की अर्जी पर सुनवाई करेगी। अभिषेक बनर्जी से सीआई ने 6 घंटों तक पूछताछ की। 12 जून की बड़ी खबरें :
ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर एक बड़ा समझौता लगभग अंतिम रूप ले चुका है। आने वाले कुछ दिनों में इस समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। ईरान किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। हालांकि ईरान ने दावा किया कि डील पर कोई फाइनल मुहर नहीं लगी है। ALSO READ: ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन
टैरिफ पर ट्रंप को राहत
वॉशिंगटन स्थित संघीय अपील अदालत ने फैसला दिया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अमेरिकी सरकार दुनिया भर से आने वाले सामान पर लगाए गए 10 प्रतिशत टैरिफ की वसूली जारी रख सकती है। अदालत के इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है।
मीनाक्षी नटराजन की अजी पर आज सुनवाई
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। नटराजन का नामाकंन खारिज होने से मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। ALSO READ: राज्यसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में तीनों सीटों पर BJP उम्मीदवार निर्विरोध जीते, कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा सुनवाई
अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे पूछताछ
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में सीआईडी ने गुरुवार को लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद वह देर रात सीआईडी मुख्यालय से रवाना हुए और सीधे टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे।
मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के गोल की बदौलत मैक्सिको ने हासिल की पहली जीत।
