1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-10-june-pm-modi-breaks-nehru-record-us-iran-war-starlink-india

Top News 10 June : अमेरिका-ईरान युद्ध तेज, पीएम मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड पछाड़ा, मस्क को बड़ा झटका; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

top news 10 june
Top News 10 June : हार्मुज स्ट्रेट के बाद अमेरिकी अपाचे हेलकॉप्टर पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग और तेज हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लगा बड़ा झटका। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी से 2 बच्चों की शर्त खत्म होगी। 10 जून की बड़ी खबरें : 
 

तेज हुआ अमेरिका ईरान युद्ध

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने केशम, बंदर अब्बास समेत ईरान के कई स्थानों पर हमला किया। तेहरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। ALSO READ: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, US ने कशम और बंदर अब्बास पर दागी मिसाइलें; IRGC का पलटवार
 

पीएम मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। नरेंद्र मोदी 26 मई, 2014 से भारत के प्रधानमंत्री है।
 

एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में झटका

भारत ने शीर्ष अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को झटका देते हुए उनकी कंपनी स्टारलिंक को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी रोक दी है। बताया जा रहा है कि ईरान युद्ध में कंपनी के उपग्रह आधारित टर्मिनलों के उपयोग को लेकर चिंता के बाद यह फैसला किया गया।
 

सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम में शासकीय नौकरी में 2 बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी प्रावधान वाले प्रारूप नियम को निरस्त कर दिया है। साथ ही पोर्टल से विलोपित करने के आदेश भी जारी किए हैं। ALSO READ: MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम
 

श्रीलंका के खिलाफ हारा हुआ मैच जीता भारत

भारत ए के लिये वनडे क्रिकेट में पदार्पण करते हुए वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके लेकिन रूतुराज गायकवाड़ के शतक की मदद से भारतीय टीम ने मंगलवार को श्रीलंका ए को आठ रन से हराया। श्रीलंका ए जीत के लिये 278 रन के लक्ष्य की ओर बढती दिख रही थी लेकिन मेजबान टीम ने आखिरी 4 विकेट दस गेंद के भीतर गंवा दिए जिससे भारत को यह करीबी जीत मिली। ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ हारा हुआ मैच जीता भारत, गायकवाड़ का शतक
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का 77 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री