1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. /top-news-10-july-2026-iran-us-war-khamenei-burial-gurugram-encounter-france-semifinal

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

top news 10 july
Top News 10 July 2026: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा किया। अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गुरुग्राम में दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर मारे गए। फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, जबकि भारत चौथा टी20 भी हार गया।

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

ईरान के कई शहरों में अमेरिकी हमले जारी। ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है।  IRGC ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे। अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इस बीच इजराइल के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की योजना बना रहा है। ALSO READ: क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा
 

अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 6 दिनों तक चले अंतिम विदाई कार्यक्रम में तेहरान, कोम, नजफ और कर्बला से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा गुजरी। इसमें लाखों लोग शामिल हुए।
 

दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

गुरुग्राम के सुशांत लोक 2 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दीपक नांगल गैंग के 4 बदमाश ढेर हो गए। गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मी और 1 बदमाश घायल हुए। बदमाश रंगदारी मांगने के लिए सुशांत लोक पहुंचे थे। ALSO READ: गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर
 

फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री ली। किलियन एम्बापे और उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए दागे गोल... इस मुकाबले में पूरी तरह फ्रांस का दबदबा नजर आया।
 

टी20 में फिर हारी टीम इंडिया 

टीम इंडिया को चौथे टी20 मैच में भी इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती। इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। ALSO READ: श्रेयस पर भारी ब्रूक की पारी, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेटों से रौंदा
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
अगला लेख
US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला