1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. tmc rebellion 19 mps reportedly break away raising big challenge for mamata banerjee

TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, क्या ममता की करीबी सायोनी घोष भी है इसमें शामिल

Mamta-ki-TMC
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कथित आंतरिक बगावत ने पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। खबरों के मुताबिक पार्टी के 19 सांसदों ने बागी खेमे का समर्थन किया है। इनमें यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे प्रमुख चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम से पार्टी में बड़े विभाजन की आशंका जताई जा रही है।
राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस नेतृत्व और ममता बनर्जी के बीच नई दिल्ली में बैठकों का दौर भी जारी है। इसके बाद टीएमसी और कांग्रेस के बीच संभावित नजदीकियों तथा राजनीतिक समझौते की अटकलें भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं, जिनमें से 19 सांसदों के बागी खेमे में जाने के दावे के बाद ममता बनर्जी का प्रभावी समर्थन घटकर 9 सांसदों तक सिमट सकता है। हालांकि ममता समर्थक खेमे ने इस सूची पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेता-सांसद दीपक अधिकारी (देव) अभी भी पार्टी के साथ हैं।
 
 बागी सांसद फिलहाल टीएमसी छोड़ने या भाजपा में शामिल होने के बजाय एक अलग संसदीय समूह बनाकर एनडीए को समर्थन देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी अलग संसदीय ब्लॉक के गठन की जानकारी दी है। इस समूह का नेतृत्व काकोली घोष दस्तिदार के हाथों में होने की बात कही जा रही है। 
 

बागी खेमे में शामिल होने का दावा जिन टीएमसी सांसदों को लेकर किया जा रहा है, वे हैं-

  • शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
  • काकोली घोष दस्तिदार (बारासात)
  • जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
  • खली उर रहमान (जंगीपुर)
  • यूसुफ पठान (बहरामपुर)
  • अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
  • पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  • बापी हलदार (मथुरापुर)
  • सायोनी घोष (जादवपुर)
  • माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
  • मिताली बाग (आरामबाग)
  • दीपक अधिकारी (घाटाल)
  • कालीपदा सोरेन (झारग्राम)
  • जून मालिया (मेदिनीपुर)
  • अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  • शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)
  • असीत कुमार माल (बोलपुर)
  • शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  • रचना बनर्जी (हुगली)। Edited by : Sudhir Sharma
     
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा