शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. The Taj Mahal has been damaged by the storm
Last Updated : रविवार, 31 मई 2020 (11:36 IST)

आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल...

आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल... - The Taj Mahal has been damaged by the storm
आगरा। विश्वभर के लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ चुका आगरा का ताजमहल है। शुक्रवार देर रात 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी ने आगरा में तबाही मचा दी और इस तबाही का शिकार आगरा का ताजमहल भी हो गया। तेज आई आंधी की चपेट में आकर ताजमहल क्षतिग्रस्त हो गया।

ताजमहल को पहुंची क्षति का आकलन करने के लिए एएसआई की महानिदेशक वी. विद्यावथी ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया है।मिली जानकारी के अनुसार विश्वभर में मशहूर व दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल तेज आंधी का शिकार हो गया है।

ताज महल के अंदर पाड़ गिरने से मुख्य मकबरे की सफेद संगमरमर की आठ और चमेली फर्श पर रेड सैंड स्टोन की तीन जालियां टूट गई हैं और पश्चिमी गेट पर दरवाजे की चूल फंसाने वाला पत्थर का खांचा टूट गया।पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बने शेड की फॉल सीलिंग उखड़ गई है।

पेड़ों की कई डाल टूट गई हैं और छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पिछले साल ही नई व्यवस्था की गई थी। मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक द्वार लगाए गए थे। ये टोकन से खुलते हैं। इनमें प्रवेश के लिए प्रत्येक पर मेटर डिटेक्टर मशीन लगाई गई थी, ये भी ध्वस्त हो गई है।

एएसआई की महानिदेशक वी. विद्यावथी ने जल्द से जल्द ताजमहल को पहुंची क्षति को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इससे पहले भी 11 अप्रैल 2018 और 2 मई को आंधी ने ताजमहल को नुकसान पहुंचाया था।
ये भी पढ़ें
Unlock 1 से पहले पीएम मोदी के मन की बात, जानिए 20 खास बातें