बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist attack
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 अगस्त 2015 (16:49 IST)

जानिए आतंकी कासिम ने क्या उगले राज...

जानिए आतंकी कासिम ने क्या उगले राज... - Terrorist attack
आतंकवादियों ने उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के एक काफिले पर बुधावार को हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी भी मारा गया। इस हमले में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। 
खबरों के अनुसार उधमपुर में जिन पांच लोगों को आतं‍की ने बंधक बनाया था, उन्ही लोगों ने आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है। टीवी खबरों के मुताबिक लोगों ने कासिम खान नाम के आतंकी को पकड़ा है, जो पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है। 
अगले पन्ने पर,  क्या बोला कासिम... 
 
 

टीवी खबरों के मुताबिक 20 साल का कासिम लश्करे ए तोइबा आतंकी है और 6-7 दिन पहले ही पाकिस्तान के फैसलाबाद से आया था। आतंकी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस आतंकी को विलेंज डिफेंस कमेटी ने पकड़ा है। कासिम के कब्जे से एके 47 जब्त की गई है। टीवी खबरों के मुताबिक कासिम ने लोगों से कहा कि खुदा की मदद से वह जिंदा पकड़ा गया है। उसका एक दोस्त मारा गया है। कासिम का असली नाम उस्मान बताया जा रहा है। कासिम पंजाबी और उर्दू बोलता है। 
 
अगले पन्ने पर, गिरफ्तारी की कहानी... 

सूत्रों के मुताबिक कासिम पाकिस्तान से निहत्था आया था। कासिम ने बताया कि वह 12 दिन से भारत में है। मेन रोड से 4 किमी दूर पहाड़ पर कासिम को पकड़ा गया था। कासिम ने 5 लोगों को बंधक बना लिया था और उन्हें लेकर जंगल चला गया था। बंधक बनाए गए 5 में से 3 बंधक कासिम के चंगुल से भागने में सफल रहे थे। 
 
जिन दो लोगों को कासिम ने पकड़ा था। उन्होंने ही कासिम को अपनी गिरफ्‍त में ले लिया। साथी के मारे जाने के बाद कासिम उनके सामने गिड़गिड़ाने लगा था। आतंकी को पकड़ने वाले दो लोग जीजा-साले हैं। आतंकी ने इन दोनों को दांतों से काट लिया था। आधे घंटे तक बंधकों और कासिम में मारपीट चली।