TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी के नासिक धर्मांतरण केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। केस की मास्टरमाइंड कंपनी की HR हेड निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। निदा खान को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) तलाश रही है। नासिक पुलिस के अनुसार SIT ने निदा खान के पति से उनके मुंब्रा स्थित घर पर लगभग चार घंटे तक पूछताछ की है। निदा खान इस मामले में फरार आरोपी हैं।
निदा ने अपने वकील के जरिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। निदा के वकील ने कोर्ट को बताया है कि वह फरार नहीं हुई है, बल्कि वह प्रेग्नेंट हैं और परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं।
निदा खान पर कंपनी कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। निदा खान सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) की पूर्व छात्रा है। वह नासिक टीसीएस बीपीओ यूनिट में प्रबंधकीय एचआर पद पर तैनात थी और कंपनी की आंतरिक शिकायत निवारण समिति (आईसीसी) की सदस्य भी थी।
खबरों के मुताबिक निदा ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट थी। इस मामले में पहले से 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 7 आरोपी गिरफ्तार हैं। इनमें 6 पुरुष और एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर शामिल है। निदा पर कंपनी के हिंदू कर्मचारियों को लालच, धमकी और दबाव डालकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें