सम्बंधित जानकारी
- ‘थलपति’ के ‘जननायक’ बनने की कहानी, तमिलनाडु की राजनीति में जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने कैसे किया चमत्कार
- Election Result 2026 : बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में 'थलापति' का धमाका, क्या हैं असम, केरल और पुडुचेरी के हाल
- तमिलनाडु 2026: ‘थलापति’ की महाविजय, दक्षिण की राजनीति में सिनेमा का जादू फिर लौटा
- Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े
- क्या 'थलपति' विजय बनेंगे तमिलनाडु के किंगमेकर? जानें TVK का वो गणित जिसने उड़ाई DMK-AIADMK की नींद!
INDIA गठबंधन पर संकट, कांग्रेस ने DMK का छोड़ा साथ, विजय की TVK को समर्थन
तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस ने एमके स्टालिन की अगुवाई वाली DMK से दूरी बनाते हुए अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके बाद नाराज DMK ने साफ शब्दों में कहा कि “INDIA गठबंधन अब खत्म हो चुका है।”
यह राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 234 सीटों वाली विधानसभा में विजय की TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सरकार बनाने के लिए TVK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसके पास पांच विधायक हैं। इससे राज्य की चुनाव बाद की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
कांग्रेस का TVK की ओर झुकाव तमिलनाडु की राजनीति में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा राजनीतिक पुनर्गठन माना जा रहा है। इस घटनाक्रम ने राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
टीवीके ने वाम दलों से मांगा समर्थन
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने गुरुवार को चेन्नई में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव एम वीरपांडियन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव पी शनमुगम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में सरकार गठन में दोनों दलों का समर्थन मांगा और सत्ता में हिस्सेदारी पर जोर दिया। टीवीके के संयुक्त महासचिव कुमार ने चेन्नई में दोनों वाम दलों के कार्यालयों का दौरा किया और उन्हें पार्टी की ओर से समर्थन के अनुरोध वाले पत्र सौंपे। Edited by : Sudhir Sharma
