शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushil kumar, kushti, sagar rana murder
Written By
Last Updated : रविवार, 27 जून 2021 (14:03 IST)

सुशील का करीबी जूनियर पहलवान गौरव क्राइम ब्रांच की ग‍िरफ्त में

सुशील का करीबी जूनियर पहलवान गौरव क्राइम ब्रांच की ग‍िरफ्त में - Sushil kumar, kushti, sagar rana murder
छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव जूनियर पहलवान है और वह बापरौला गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबि‍क वह भी छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान सुशील के साथ था। वह सुशील का बेहद करीबी बताया जाता है।

क्राइम ब्रांच को अब सागर की हत्या मामले में गिरफ्तार हुए इस जूनियर पहलवान गौरव की रिमांड का इंतजार है। दरअसल गौरव से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है। गौरव वारदात के बाद से ही फरार था।

पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये उसके करीबी नेटवर्क का पता लगा कर उसके साथियों के जरिये उस पर नजर रखे हुए थी।

इस बीच रविवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि वह अपने घर आने वाला है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस आरोपी के बारे में ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार हुए उसके साथियों से पूछताछ के बाद दौरान मिली जानकारी के आधार पर उसे दबोचा गया है।

क्या था मामला?
4 मई 2021 को देर रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सागर और उसके कुछ दोस्तों को लेकर पहुंचा और वहां उन लोगों की जमकर पिटाई की गई, जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। उधर वारदात के बाद सुशील कुमार फरार हो गया था, उसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गत 23 मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही एक-एक कर इस वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।
ये भी पढ़ें
सरकार का यूटर्न, मई में किया था 215 करोड़ वैक्सीन का वादा, अब कहा 135 करोड़ डोज ही मिलेंगे