1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. supreme court delhi protest metro train services october 10

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

Supreme Court
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों को मेट्रो और ट्रेनों के संचालन को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने जैसे फैसलों से पूरी परिवहन व्यवस्था ठप नहीं की जा सकती। यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने के बजाय उनकी सेवाओं को नियंत्रित करने के विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि मेट्रो और अन्य ट्रेनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने तथा उनकी आवाजाही को नियंत्रित करने के बीच अंतर है। अदालत ने केंद्र को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित न हो।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने जैसी कड़ी पाबंदियों पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत (CJI Surya Kant) की पीठ ने शुक्रवार (9 अक्टूबर 2026) को टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह ठप नहीं किया जा सकता और 'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए'।
cji suryakant

मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने के फैसले पर दोबारा विचार

 
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के उस आश्वासन का संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों से मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने के फैसलों पर फिर से विचार करने के लिए कहेंगे। अदालत ने यह भी कहा कि मेट्रो और अन्य ट्रेनों के आवागमन से जुड़े अधिकारियों के फैसलों का उचित प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को पहले से जानकारी मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

यात्रियों को राहत देने पर जोर

 
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं, लेकिन इसके कारण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह बंद नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र और संबंधित अधिकारियों को ऐसा उचित निर्णय लेने को कहा गया है, जिससे विरोध-प्रदर्शन के दौरान भी मेट्रो और ट्रेनों की सेवाएं संभव सीमा तक जारी रह सकें। इस मामले में अदालत का जोर सुरक्षा व्यवस्था और आम यात्रियों की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने पर रहा।
अगला लेख
जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले