शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sourav Ganguly hospitalised after complaints of chest pain
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 जनवरी 2021 (14:54 IST)

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - Sourav Ganguly hospitalised after complaints of chest pain
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर गांगुली की तबीयत को लेकर फिलहाल अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। यहां बंगला चैनलों का कहना है कि गांगुली जिम में थे, जहां अचानक सीने में दर्द के बाद अचेत हो गए थे जिसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
कुछ अपुष्ट रिपोर्टों को कहना है कि गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था। गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि गांगुली की एंजियोप्लास्टी हो गई है जबकि कुछ का कहना है कि यह शाम तक होनी है। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
 
48 वर्षीय गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था। वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।
 
ये भी पढ़ें
विराट सहित कई क्रिकेट दिग्गजों ने की बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना