Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस, कल तक मांगा जवाब
जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर कल तक जवाब मांगा है। याचिका में मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने और अनशन समाप्त कराने की मांग की गई है।
सोनम वांगचुक के अनशन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हु्ई। उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मामले में कल तक जवाब देने को कहा। सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर 18 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। ALSO READ: 18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत गंभीर, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्यों दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक के लिए मेडिकल सहायता की व्यवस्था की जाए और जबरन खाना खिलाकर उनका अनशन खत्म किया जाए। याचिका में कहा गया है कि अगर सोनम वांगचुक मर गए तो यह देश और दुनिया के लिए बेहद शर्मनाक बात होगी।
राकेश कुमार सैनी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि उनका साढ़े 8 किलो वजन घट चुका है। ऐसे में 2 दिन के अंदर उनकी मौत हो सकती है।
दिग्गजों की अपील का असर नहीं
वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के समर्थन में अनशन पर बैठे हैं। अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों द्वारा अनशन समाप्त करने की अपील का उन पर कोई असर नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि मई में हुई परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्र प्रभावित हुए। ALSO READ: सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्या अब तोड़ेंगे अनशन?
मामले पर क्या बोली सीजेपी?
सीजेपी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि युवाओं न्याय मिलने तक संघर्ष जारी है, सोनम वांगचुक सर अपनी मांग पर अड़े हैं, पर इस गूंगी बाहरी सरकार को कुछ नहीं सुनाई दे रहा है, ऐसा क्यों?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका शरीर लगातार कमजोर हो रहा है, मांसपेशियों में दर्द है और उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है। उनका ब्लड प्रेशर 109/70 दर्ज किया गया है।युवाओं न्याय मिलने तक संघर्ष जारी है,
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 15, 2026
सोनम वांगचुक सर अपनी मांग पर अड़े हैं,
पर इस गूंगी बाहरी सरकार को कुछ नहीं सुनाई दे रहा है,
ऐसा क्यों??
pic.twitter.com/QfYZ5xq5jX

