1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonam-wangchuk-hunger-strike-day-19-parliament-march-20-july-kejriwal-meeting

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

sonam wangchuk hunger strike
Sonam Wangchuk Protest : जंतर मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जगन्नाथ रथयात्रा संबंधी ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनसे एक बार दिल्ली के जंतर मंतर पर आने की अपील की। ALSO READ: 'आपने देश की अंतरात्मा जगा दी, अब अनशन खत्म कीजिए'— शशि थरूर की सोनम वांगचुक से भावुक अपील
 
कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर धर्मेंद्र प्रधान का जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने संबंधी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि महोदय, एक बार दिल्ली जंतर मंतर भी चले आइए। अन्यथा इस्तीफा दे दीजिए।
सीजेपी ने दावा किया कि सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है, पर सरकार में बैठे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का भी आह्वान किया है।
 

वांगचुक की संसद मार्च में शामिल होने की अपील

सोनम वांगचुक NEET अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ नहीं हूं, लेकिन मेरी हालत इतनी भी खराब नहीं है।
 मुझसे अपना अनशन तोड़ने की अपील करने के बजाय, कृपया 20 जुलाई को संसद तक होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में मेरे साथ शामिल हों। 
 

वांगचुक से मिलेंगे केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जंतर मंतर जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल के दौरे से पहले जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आम आदमी पार्टी सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की उसकी मांग का समर्थन करती है।
 
अगला लेख
149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?