शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. smog in Delhi, car falls in yamuna
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (08:39 IST)

दिल्ली में धुंध का कहर, यमुना में कार गिरने से दो की मौत

दिल्ली में धुंध का कहर, यमुना में कार गिरने से दो की मौत - smog in Delhi, car falls in yamuna
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में धुंध और अंधेरे के कारण चालक के मोड़ नहीं देख पाने के कारण कारण कार यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गए और उनके तीन दोस्त घायल हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात दो बजे उस समय हुआ, जब वे यमुना खादर इलाके में श्याम घाट से एक पार्टी से लौट रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि कार चला रहे दीपक जांगीड़ और उनके पास बैठे किशन यादव हादसे में मारे गए। उनके दोस्त दीपक, आनंद और अशोक घायल हुए हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया यह बड़ा तोहफा