शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sidhu writes letter to Sonia Gandhi
Written By
Last Modified: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (12:56 IST)

नवजोत सिंह सिद्धू का सोनिया गांधी को पत्र, मांगा मिलने का समय...

नवजोत सिंह सिद्धू का सोनिया गांधी को पत्र, मांगा मिलने का समय... - Sidhu writes letter to Sonia Gandhi
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने को बेकरार है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है।
 
सिद्धू ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के लिए 13 सूत्री एजेंडा पेश करने के लिए मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने अपने पत्र में बेअदबी के मामले में न्याय, ड्रग्स, कृषि, बिजली, सरकार और बिजली कंपनियों के बीच हुए समझौतों को रद्द करने संबंधी मामले उठाए है।
 
रविवार को लिखी चिट्ठी में सिद्धू ने कहा हैकि पार्टी को साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र के वादों पर खरा उतरना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव मैदान में उतरने की जगह कांग्रेस आपसी कलह में उलझी दिखाई दे रही है। अमरिंदर सिंह के स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्‍यमंत्री पद की कमान सौंपने के बाद भी सिद्धू पार्टी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। बहरहाल राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।  
 
ये भी पढ़ें
UP : गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, 25वीं मंजिल से नीचे गिरे 2 जुड़वां बच्‍चे