गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sharp attack on prisoner in Tihar Jail
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (12:30 IST)

तिहाड़ जेल में टीवी देखने के विवाद को लेकर कैदी पर किया धारदार हमला

तिहाड़ जेल में टीवी देखने के विवाद को लेकर कैदी पर किया धारदार हमला - Sharp attack on prisoner in Tihar Jail
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में टीवी देखने को लेकर हुई बहस के बाद एक कैदी पर 2 अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि घटना कारागार नंबर 5 में बुधवार को हुई। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार झड़प उस बैरक में हुई, जहां 18 से 21 साल की उम्र के अपराधी बंद हैं।
 
झड़प के दौरान 2 कैदियों ने एक अन्य कैदी पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी के चेहरे पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
ये भी पढ़ें
सोनिया से ED की पूछताछ, कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में (Live Updates)