Weather Update News : देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मौसम दोहरे तेवर दिखा रहा है। उत्तर भारत के बड़े इलाके भीषण लू की चपेट में हैं। देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म है। यहां तापमान 45 सेंटीग्रेड है। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है। कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का गया। गर्मी के इस सीजन में मध्य प्रदेश में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट है। IMD के अनुसार, आज की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। वहीं डिंडौरी में लू का अलर्ट है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकतर शहरों में पारा 42 डिग्री के पार ही रहेगा।
यहां पारा 44 के पार
देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मौसम दोहरे तेवर दिखा रहा है। उत्तर भारत के बड़े इलाके भीषण लू की चपेट में हैं। देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म है। यहां तापमान 45 सेंटीग्रेड है। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है।
मध्यप्रदेश में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट
कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का गया। गर्मी के इस सीजन में मध्य प्रदेश में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट है। IMD के अनुसार, आज की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। वहीं डिंडौरी में लू का अलर्ट है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकतर शहरों में पारा 42 डिग्री के पार ही रहेगा। आज रात जिन 9 शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट है, उनमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।
यहां रहेगा लू का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने का अनुमान है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 21 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग समय पर लू का असर रहेगा।
कैसा है दिल्ली-NCR का मौसम?
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 44.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। झारखंड में भी आंधी, बिजली और हल्की बारिश के साथ तापमान 40-44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में 21 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 22 अप्रैल को दिनभर लू चलने का अनुमान है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे को दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, केरल और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखी गई।
दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरा। विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
Edited By : Chetan Gour