सम्बंधित जानकारी
- प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने किया डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट
- Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
- ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी
- बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान... भारत के चक्रव्यूह से बौखलाए पाकिस्तान ने दी 'युद्ध' की धमकी
- महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान, गद्दार टीएमसी सांसदों को कानून की जानकारी नहीं
प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में मेडिकल छात्रा डॉ. सेजल पवार (Sejal Pawar) द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों को 'असंवेदनशील और आपत्तिजनक' करार दिया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार की टिप्पणियों को लेकर प्राप्त शिकायतों के बाद एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने कार्यक्रम का पूरा वीडियो देखा और संबंधित छात्रा से भी बातचीत की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीन कार्यालय को सौंप दी गई है।
क्या था पूरा विवाद
विवाद उस समय शुरू हुआ जब प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सेजल पवार पुरुष शवों (मेल कैडेवर) को लेकर टिप्पणी करती हुई दिखाई दीं। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना शुरू हो गई।
THE CURSE OF RESERVATION
— The Story Teller (@IamTheStory__) June 11, 2026
Now Sejal Pawar is doubling down on her previous antics by issuing a VICTIM CARD apology.
She has secured a MBBS seat using the reservation quota when she is not eligible for the one and coming from an affluent family. pic.twitter.com/YCSWBjJw5L
बढ़ते विवाद के बाद सेजल पवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वीडियो को दोबारा देखने के बाद उन्हें समझ आया कि लोग उनकी बातों से क्यों आहत हुए। उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक संवेदनशील विषय था और उनकी टिप्पणियां गलत तरीके से प्रस्तुत हुईं। उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था, लेकिन वह मानती हैं कि इरादे से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके प्रभाव होते हैं।
क्या सामने आया रिपोर्ट में
प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान की गई कुछ टिप्पणियां आपत्तिजनक और असंवेदनशील थीं। ये एक मेडिकल छात्र से अपेक्षित गरिमा, सहानुभूति, संयम और पेशेवर जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं थीं। अस्पताल ने यह भी बताया कि छात्रा ने लिखित रूप से माफी मांगी है और स्वीकार किया है कि उसकी कुछ बातें अनुचित थीं तथा उनसे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
KEM अस्पताल ने कहा कि शनिवार को छात्रा की काउंसलिंग उसके माता-पिता की उपस्थिति में की जाएगी। इसके बाद संस्थान के नियमों के अनुसार उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। निर्णय लिखित रूप में जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही सेजल पवार ने लिखित माफी दे दी हो, लेकिन कई वरिष्ठ डॉक्टर उनकी सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणियों से अब भी नाराज हैं।
CM फडणवीस ने दी चेतावनी
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से जुड़े विवाद ने अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सामाजिक मर्यादाओं को पार नहीं किया जा सकता। Edited by : Sudhir SharmaSTORY | Mumbai MBBS student Sejal Pawar faces probe over cadaver remarks at comedy show
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026
Mumbai's civic-run KEM Hospital has formed a two-member committee to probe into the controversial remarks made by its undergraduate MBBS student Sejal Pawar regarding male cadavers during… pic.twitter.com/EIfqRe0PHI
