गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Seema Haider is going to become a mother for the sixth time, said this in a video.
Last Updated : मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (12:20 IST)

छठी बार मां बनने वाली है सीमा हैदर, वीडियो जारी कर कही ये बात

Seema Haider
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र से एक बार फिर सुर्खियों में रहने वाली सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर गर्भवती हैं और जल्द ही वह छठी बार मां बनने जा रही हैं। इस खुशखबरी की पुष्टि उनके पति सचिन मीणा ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए की है।

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं पूरे देश की निगाहें एक बार फिर सीमा और सचिन की जिंदगी पर टिक गई हैं।

फरवरी में होगा बच्‍चा : सचिन मीणा ने वीडियो के माध्यम से बताया कि सीमा लगभग सात महीने की गर्भवती हैं और डॉक्टरों के अनुसार फरवरी 2026 तक बच्चे का जन्म होने की संभावना है। पिछले वर्ष मार्च 2024 में सीमा ने सचिन की पहली संतान को जन्म दिया था, जो एक बेटी है, जिसका नाम मीरा रखा गया है। अब परिवार एक और नए सदस्य के आने की तैयारी में जुट गया है। यह बच्चा उनके पति सचिन मीणा के साथ उनका दूसरा बच्चा होगा।

वीडियो में सीमा ने क्‍या कहा : सीमा ने कहा कि मुझे सातवां महीना चल रहा है। पहले नहीं बताया था, लेकिन अब सबको पता चल ही गया है। भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। सीमा ने वीडियो में आगे कहा कि मीरा की बहन या भाई आने वाला है या आने वाली है, दो महीने बाद फरवरी में। इस खबर से सचिन और सीमा दोनों ही बेहद गदगद है।

मुहब्‍बत में पाकिस्‍तान से पहुंची थी भारत : सीमा हैदर करीबन 2 साल पहले अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची थीं। उसने दावा किया था कि वह ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार कर बैठी थी, और सचिन के साथ रहने के लिए वो भारत में आई है। यहां तक कि दोनों ने नेपाल में शादी कर ली है। इसको लेकर दोनों के द्वारा फोटो भी जारी किया गया। सीमा के आने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया था और सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ भी की थी।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
पहले पीएम से गुहार लगाई, अब पाकिस्तानी महिला ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, इंदौर में रह रहा पति कर रहा दूसरी शादी