शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sanjay raut after uddhav thackeray resign
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (08:17 IST)

संजय राउत बोले, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत

संजय राउत बोले, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत - sanjay raut after uddhav thackeray resign
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार रात कहा कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है, जिन्होंने शालीनता से पद छोड़ दिया है। 
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी रुचि ‘संख्याबल के खेल’ में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
 
राउत ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) ने शालीनता से पद छोड़ दिया है। हमने एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है। राउत ने कहा कि वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और जेल जाने को तैयार हैं।
 
उन्होंने कहा कि धोखेबाजों का अंत कभी अच्छा नहीं होता और इतिहास इसे साबित कर सकता है। अब, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत है। हम लाठियों का सामना करेंगे, जेल जाएंगे लेकिन बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को जिंदा रखेंगे।
 
राउत ने यह भी कहा कि वह 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए बाल ठाकरे के बेटे उद्धव को राजी करने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार के भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पवार ने अपना मार्गदर्शन दिया। जब उनके (उद्धव ठाकरे) लोग (शिवसेना के बागी विधायक) उनकी पीठ में छुरा घोंप रहे थे, पवार मजबूती से उद्धव के पीछे खड़े रहे।
 
राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा सरकार के साथ रहे। सत्ता आती-जाती है और यहां कोई भी स्थायी रूप से सत्ता में रहने के लिए नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय अवश्य होगा। राउत ने कहा कि यह अग्निपरीक्षा का समय है। ये दिन जल्द ही बीत जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट