सम्बंधित जानकारी
- सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें
- क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत
- लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?
- ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर'! उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने अचानक बदला पाला, शिंदे गुट में हुए शामिल
'सपा छोड़ी तो राजनीति छोड़ दूंगा', राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट को लेकर किए गए दावे को बलिया सांसद सनातन पांडेय ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मैं समाजवादी पार्टी से बागी हुआ तो सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लूंगा। समाजवादी पार्टी ने ही हमको सब-कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सपा से कोई अलग नहीं कर सकता है। ALSO READ: सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें
ओपी राजभर के एक्स पर "बागी बलिया" वाले पोस्ट पर बलिया से सपा सांसद पांडेय ने कहा कि मुझे ये सभी बातें हंसी वाली लगती हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई मेरे बारे में ऐसी बातें कहेगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या जवाब दूं। पार्टी ने मुझे विधायक और सांसद बनने का मौका दिया, लेकिन अब राजभर ने मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कर दिया है।
सनातन पांडेय ने ने कहा कि अगर वो सपा से बागी हो गए तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे। उन्हें दुनिया की कोई ताकत समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुझे इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन पिता की मौत के बाद 1986 के बाद राजनीति में आया हूं। सपा सांसद ने कहा कि बलिया का लाल बागियों का नेतृत्व करेंगे, अगर ये बात सही है तो मैं राजनीति से ही संन्यास ले लूंगा। ALSO READ: क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत
क्या था ओमप्रकाश राजभर का दावा?
सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी।
उन्होंने कहा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।
गौरतलब है कि राजभर ने बुधवार को दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के बाद अब समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में। योगी के मंत्री के इस दावे से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई।
edited by : Nrapendra Gupta
