गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sahitya Academy Award Returned by this writer
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (15:37 IST)

इन लेखकों ने लौटाए पुरस्कार और सम्मान

इन लेखकों ने लौटाए पुरस्कार और सम्मान - Sahitya Academy Award Returned by this writer
नई दिल्ली। हिन्दी के चर्चित कथाकार उदय प्रकाश ने कन्नड़ के मशहूर लेखक एमएन कलबुर्गी की हत्या के विरोध में चार सितंबर को फेसबुक पर साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी।
यह पुरस्कार लौटाने वाले वह पहले लेखक थे। उनके बाद तीन अक्टूबर को कन्नड़ के छह लेखकों ने  राज्य अकादमी के पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी। उनके चार दिन बाद अंग्रेजी की मशहूर लेखिका एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भानजी नयनतारा सहगल ने अकादमी पुरस्कार लौटाया। 
 
उनके बाद पुरस्कार लौटाने की झड़ी लग गई और अब तक 28 लेखक अकादमी पुरस्कार लौटा चुके हैं। पंजाबी की वयोवृद्ध लेखिका दिलीप कौर टिवाणा ने पद्मश्री लौटाने की घोषणा की जबकि नृत्यांगना माया कृष्ण राव ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया। साहित्य अकादमी के अलावा विभिन्न पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकारों के नाम इस प्रकार है :
* पंजाब की लेखिका दिलीप कौर टिवाणा ने पद्मश्री लौटाया।
* हिमाचल प्रदेश के लेखक राजकुमार राकेश ने गुलेरी साहित्य सम्मान लौटाने की घोषणा की।
* युवा कवि मृत्युंजय प्रभाकर ने साहित्य अकादमी से प्रकाशित अपना पहला कविता संग्रह भी विरोध में वापस ले लिया।
 
इसके अलावा चार लेखकों ने अकादमी से इस्तीफा दिया। इनमें अंग्रेजी की लेखिका शशि देशपांडे, मलयालम के कवि एवं साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के. सच्चिदानंदन, मलयाली कवि पीके परक्कड़ू तथा कन्नड़ कवि अरविंद मालगट्टी।
साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने वालों की सूची इस प्रकार है-
 
1. उदय प्रकाश : हिन्दी लेखक एवं पत्रकार
2. नयनतारा सहगल : अंग्रेजी लेखिका
3. अशोक वाजपेयी : हिन्दी कवि
4. सारा जोसफ : मलयाली उपन्यासकार
5. गुलाम नवी ख्याल : कश्मीरी लेखक
6. रहमान अब्बास : उर्दू उपन्यासकार
7. वरयाम संधू : पंजाबी लेखक
8. गुरुबचन सिंह भुल्लर : पंजाबी लेखक
9. अजमेरसिंह औलक : पंजाबी लेखक
10. अत्मजीत : पंजाबी लेखक
11. जीएन रंगनाथ राव : कन्नड़ अनुवादक
12. मंगलेश डबराल : हिन्दी कवि एवं पत्रकार
13. राजेश जोशी : हिन्दी कवि
14. गणेश देवी : गुजराती लेखक
15. अनिल जोश : गुजराती कवि
16. कृष्णा सोबती : हिन्दी की लेखिका (साहित्य अकादमी की फैलो)
17. डीएन श्रीनाथ : कन्नड़ अनुवादक
18. कम्बार वीरभद्र : कन्नड़ उपन्यासकार
19. रहमत तारीकेरे : कन्नड़ लेखक
20. जसविंदर : पंजाबी कवि
22. दर्शन भुट्टर : पंजाबी कवि
22. सुरजीत पातर : पंजाबी कवि
23. चमनलाल : पंजाबी अनुवादक
24. होमेन बारागोहाईं : असमिया उपन्यासकार, पत्रकार
25. निरुपमा बारागोहाईं : असमिया उपन्यासकार
26. बलदेव सिंह : पंजाबी लेखक
27. मंदक्रांता सेन : बांग्ला कवयित्री (युवा अकादमी पुरस्कार लौटाया)
28. अमन सेठी : अंग्रेजी कवि (युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाया)