शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS want to make Vasundhara Raje Scindia the national president of BJP?
Last Modified: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (10:42 IST)

वसुंधरा राजे सिंधिया को क्या RSS बनाना चाहता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष?

वसुंधरा राजे सिंधिया को क्या RSS बनाना चाहता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? - RSS want to make Vasundhara Raje Scindia the national president of BJP?
जेपी नड्डा के बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, यह चर्चा अब दिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही है। दिसंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं के बीच लगातार नए नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आते जा रहे है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में आगे आया है। सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोर शोर से चल रही है।

अध्यक्ष पद के लिए संघ ने बढ़ाया वसुंधरा का नाम?-भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजया राजे सिंधिया की बेटी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम क्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आगे बढ़ाया है, यह चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार चल रही है। सोशल मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम अध्यक्ष पद के लिए संघ ने आगे बढया है। इसके साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि संघ ने पहले अध्यक्ष पद के लिए संजय जोशी का नाम आगे बढ़ाया था लेकिन मोदी-शाह इस पर राजी नहीं थे। ऐसे में संघ की तरफ से भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष के तौर पर वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम आगे बढ़ाया।
 ALSO READ: जेपी नड्डा के बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन, 8 दावेदार जिनके हाथों में आ सकती है कमान?
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलवर दौरे के दौरान वसुंधरा राजे सिंधिया ने उनसे मुलाकात की, तब से यह कयास लगाए जाने लगे है कि संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा का नाम आगे बढ़ाया है।

दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुकी वसुंधरा राजे सिंधिया वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्यमंत्री की दौड़ में भी शामिल थी लेकिन पार्टी हाईकमान उनकी जगह भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद दिया था। राजस्थान के झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया की गिनती भाजपा में मुखर नेता के तौर पर होती है। पांच बार लोकसभा सांसद वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह वर्तमान में झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद है।
 ALSO READ: जेपी नड्डा के बाद कौन होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, संघ के करीबी नेताओं पर टिकी नजर!
सोशल मीडिया पर ट्रैंड हो रहा वसुंधरा का नाम- वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रैंड भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे को अग्रिम बधाई भी मिलने लगी है। सोशल मीडिया पर लोग वसुंधरा को भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई देने के साथ संघ के उनके समर्थन में आने की बात कह रहे है।
 
ये भी पढ़ें
Share bazaar: Sensex 85 हजार के पार, Nifty ने भी छुआ शिखर