शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RM Lodha
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 जून 2019 (16:47 IST)

पूर्व सीजेआई लोढ़ा को 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पूर्व सीजेआई लोढ़ा को 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार - RM Lodha
नई दिल्ली। पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) आरएम लोढ़ा को कथित तौर पर 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
 
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि न्यायाधीश ने पुलिस को दिनेश माली से हिरासत में पूछताछ करने की इजाजत दे दी। उसे उदयपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को यहां लाया गया था। कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की 2 दिनों की हिरासत मांगी थी। जांच जारी रहने को लेकर पुलिस उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाने की भी मांग कर सकती है। 
 
यह मामला 30 मई को प्रकाश में आया था। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में रहने वाले लोढ़ा को उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीपी सिंह का एक ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसमें कहा गया था कि उनकी आईडी को 18-19 अप्रैल की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया था।
 
पुलिस ने बताया कि लोढ़ा की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए 1 लाख रुपए हस्तांतरित कर लिए गए हैं। (भाषा)