शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का इस्तीफा
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (17:47 IST)

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का इस्तीफा

Raghubar Das | झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का इस्तीफा
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मुख्‍यमंत्री रघुबर दास ने सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के गठन होने तक पद पर बने रहने को कहा है।

शुरुआती रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा अंतिम समय तक अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाई और 25 सीटों के आसपास आकर सिमट गई। इतना ही नहीं रघुबर अपनी सीट ही नहीं बचा पाए।

हालांकि परिणाम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन उनकी हार तय मानी जा रही है। भाजपा के ही बागी सरयू राय समाचार लिखे जाने तक 15 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि दास राज्य के गैर आदिवासी मुख्‍यमंत्री थे, जबकि इससे पहले अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन आदि आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते थे। हेमंत एक बार फिर राज्य के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं।