शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI to inject Rs 12,000 crore liquidity on November 15
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 14 नवंबर 2018 (07:28 IST)

बड़ी खबर, रिजर्व बैंक 15 नवंबर को आर्थिक प्रणाली में 12,000 करोड़ की नकदी डालेगा

बड़ी खबर, रिजर्व बैंक 15 नवंबर को आर्थिक प्रणाली में 12,000 करोड़ की नकदी डालेगा - RBI to inject Rs 12,000 crore liquidity on November 15
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने 15 नवंबर को सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिए आर्थिक प्रणाली में 12,000 करोड़ रुपए की नकदी डालने की घोषणा की है।
 
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति तथा आगे चलकर टिकाऊ तरलता की जरूरत को देखते हुए रिजर्व बैंक ने मुक्त बाजार परिचालन के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का फैसला किया है। इसके तहत केंद्रीय बैंक 15 नवंबर को 120 अरब रुपए की नकदी प्रणाली में डालेगा।
 
ओएमओ परिचालन से आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों द्वारा भुगतान में कई बार चूक की वजह से पैदा हुई नकदी की कमी की स्थिति से उबरने में मदद मिलेगी। पात्र भागीदार रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर 15 नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में अपनी पेशकश जमा कर सकते हैं। नीलामी के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। सफल भागीदारों को भुगतान उसके अगले दिन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद 7 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी