शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI imposes fine of Rs 1 crore on Union Bank of India
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (23:40 IST)

RBI ने यूनियन बैंक पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

RBI ने यूनियन बैंक पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना - RBI imposes fine of Rs 1 crore on Union Bank of India
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में खामियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक की ओर से 25 नवंबर को इस बारे में आदेश जारी किया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (धोखाधड़ी-वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा वर्गीकरण एवं रिपोर्टिंग) निर्देशों-2016 के कुछ प्रावधानों तथा बैंकों के लिए दबाव वाली संपत्तियों की बिक्री से संबंधित दिशानिर्देशों के अनुपालन में कमी के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2019 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में सांविधिक निरीक्षण और निगरानी आकलन (आईएसई) किया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
2 करोड़ रुपए से ज्यादा का तस्करी का सोना जब्त