शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI, demonetization
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (19:56 IST)

आरबीआई ने नोटबंदी पर किया यह चौंकाने वाला खुलासा

आरबीआई ने नोटबंदी पर किया यह चौंकाने वाला खुलासा - RBI, demonetization
मुंबई। नोटबंदी के बाद 10 दिसंबर तक बैंकों में 12.44 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बैंकों ने 35 दिन में 4.61 लाख करोड़  नए नोट वितरित किए हैं।
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने आज यहां कहा कि रिजर्व बैंक और करेंसी चेस्ट को लौटाए गए पुराने नोट 12.44 लाख करोड़ रुपए के हैं। यह आंकड़ा 10 दिसंबर तक का है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक विभिन्न बैंकों ने काउंटरों तथा एटीएम के जरिए 4.61 लाख करोड़ रुपए जारी किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मात्रा के हिसाब से कुल 21.8 अरब नोट जारी हैं। इनमें से 20.1 अरब नोट 10, 20, 50 और 100 रुपए के हैं। वहीं 500 और 2,000 के कुल 1.7 अरब नए नोट जारी किए गए हैं।
 
इस तरह 7 दिसंबर के बाद जमा किए गए पुराने नोटों का आंकड़ा करीब एक लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं जारी किए गए नए नोटों का आंकड़ा काफी कम रहा है। रिजर्व बैंक ने 7 दिसंबर को कहा था कि नोटबंदी के बाद 4.27 लाख करोड़ रुपए नए नोटों में जारी किए गए हैं। वहीं उस दिन 11.55 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा किए गए थे।
 
गांधी ने कहा कि पूरी प्रणाली जनता के हाथों में नोट पहुंचाने के लिए काम कर रही है। हम हर दिन अधिक से अधिक नए नोट जारी कर रहे हैं। जनता से अपील की जाती है कि वे नोटों की जमाखोरी न करें और उन्हें खर्च करें। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बुरहान वानी के परिवार को मिलेगा सरकारी मुआवजा!