शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ratan Tata honored with Seva Ratna award
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (01:04 IST)

रतन टाटा को 'सेवा रत्न' पुरस्कार, RSS से जुड़ी सेवा भारती ने किया सम्मानित

रतन टाटा को 'सेवा रत्न' पुरस्कार, RSS से जुड़ी सेवा भारती ने किया सम्मानित - Ratan Tata honored with Seva Ratna award
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी सेवा भारती ने शुक्रवार को रतन टाटा और सीबी राजेंद्र प्रसाद को परमार्थ के क्षेत्र में उनके काम के लिए 'सेवा रत्न' से सम्मानित किया। सेवा भारती ने कहा कि सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान या सामाजिक विकास के लिए धन उपलब्ध कराने के आधार पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

एक बयान में कहा गया कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने यहां एक समारोह में 24 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संस्थानों को उनकी नि:स्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया।

सिंह ने एक बयान में कहा, सेवा का अर्थ सेवा भारती से सीखा जा सकता है, यह एक ऐसा संगठन है जो नि:स्वार्थ भाव को दर्शाता है, जिसके पास कोई नहीं है, उसके पास सेवा भारती है। रतन टाटा समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

सेवा भारती ने बयान में कहा कि सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान या सामाजिक विकास के लिए धन उपलब्ध कराने के आधार पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
AAP मंत्री राजेन्द्र पाल ने खुद को 'बेहद धार्मिक' बताया, BJP पर किया पलटवार