बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Vilas Paswan, Babasaheb BR Ambedkar, Dr. Ambedkar, Nobel Prize
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 26 मार्च 2016 (19:40 IST)

भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए 'नोबेल'-पासवान

भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए 'नोबेल'-पासवान - Ram Vilas Paswan, Babasaheb BR Ambedkar, Dr. Ambedkar, Nobel Prize
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
 
पासवान ने कहा, बाबा साहेब अंबेडकर नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। उनको उसी तरह से सम्मानित किया जाना चाहिए जैसे मार्टिन लूथर किंग और नेल्‍सन मंडेला को सम्मानित किया गया।
 
उन्होंने कहा, आज से मेरा यह सुनिश्चित करने का मिशन होगा कि अंबेडकर को गरीबों और वंचितों के लिए किए उनके कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार मिले। लोजपा अध्यक्ष पासवान ने कहा कि अंबेडकर को नोबेल पुरस्कार दिलाने के अभियान में उनके पार्टी कार्यकर्ता अधिकतम जन जागरूकता और भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
 
केंद्रीय मंत्री यहां दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए थे। 
 
उन्होंने कहा, एक दलित उद्यमी को उत्साहित करने का मतलब दलितों के लिए 10 नौकरियां पैदा करने में मदद करना है। (भाषा)