बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajiv Gandhi Jayanti
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 20 अगस्त 2015 (14:15 IST)

राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि - Rajiv Gandhi Jayanti
नई दिल्ली। राष्ट्र ने गुरुवार को अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 71वीं जयंती पर याद किया तथा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी, राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
 
सोनिया के बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी तथा उनके पति राबर्ट वाड्रा ने भी समाधि स्थल पर जा कर राजीव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है 'मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' समाधि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता पीसी चाको, सज्जन कुमार और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन भी शामिल थे। इस मौके पर भक्ति संगीत बजाया गया। कांग्रेस के छात्र संगठन ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ’ :नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इडिया...एनएसयूआई: के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और वे 1984 से 1989 तक बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति की शुरुआत की थी। लिट्टे ने 21 मई 1991 को चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बुदूर में उनकी हत्या कर दी थी। (भाषा)