बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. rainfall in Delhi
Written By
Last Modified: रविवार, 9 अगस्त 2015 (14:41 IST)

दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश

दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश - rainfall in Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण रविवार को निचले इलाकों में पानी भर गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक शहर में 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने अनुमान में बताया है कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है।

सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 98 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (भाषा)