1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul priyanka removed from protest site police clears akashvani bhawan-after 8 hour

Rahul Gandhi : आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, 8 घंटे बाद राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन, 50 सांसदों सहित कुल 250 लोग हिरासत में

rahul gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने करीब 8 घंटे बाद धरनास्थल, आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में लिया गया। चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता आकाशवाणी परिसर में मंगलवार दोपहर से ही धरने पर बैठे थे। राहुल गांधी और सांसदों को हिरासत में लेकर Kingsway Camp ले जाया गया। 

कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। रात करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस के जवान भारी सुरक्षा के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लगभग 50 सांसदों सहित कुल 250 लोगों को हिरासत में लेकर किंग्सवे पुलिस लाइन कैंप भेज दिया है। 

चुनाव आयोग ने प्रस्ताव को बताया अस्वीकार्य 

चुनाव आयोग ने कहा कि 240 सांसदों के साथ संसद भवन एनेक्सी में बैठक का प्रस्ताव असामान्य और अस्वीकार्य। आज शाम 4 बजे के बाद जब चुनाव आयोग सांसदों की ओर से भेजे गए बैठक के प्रस्ताव पर विचार कर रहा था, तभी दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने आयोग को बताया कि प्रस्तावित बैठक में 240 सांसदों का समूह शामिल होना था और इसे संसद भवन एनेक्सी में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया था। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस अनुरोध को असामान्य और अस्वीकार्य माना। आयोग के अनुसार, स्थापित प्रोटोकॉल के तहत ऐसी बैठकें भारत निर्वाचन आयोग के परिसर में ही आयोजित की जाती हैं।
 
चुनाव आयोग ने सांसदों को ज्ञापन सौंपने के लिए बैठक स्थल पर अपने सबसे वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को भेजने का प्रस्ताव भी दिया। आयोग ने कहा कि यह कदम अपने आप में भी एक अभूतपूर्व पहल होता। हालांकि, सांसदों की ओर से इस प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया गया।
 
भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल किसी भी समय चुनाव आयोग से बैठक का अनुरोध कर सकता है। आयोग अपनी सुविधा के अनुसार ऐसी बैठक के लिए तारीख और समय निर्धारित कर सकता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

rahul gandhi

ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 50 सांसदों समेत 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया।
rahul gandhi

INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

राहुल गांधी का सवाल- मुझे बता दें, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं?

हिरासत में लिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, मैंने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि अगर आपको मुझे यहां से हटाना है तो हटा दीजिए, लेकिन बस इतना बता दीजिए कि मैं इस देश में कहां बैठ सकता हूं? इंडिया गेट पर, जंतर-मंतर पर या सड़क पर? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि विपक्ष के सभी नेता एकजुट होकर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें मिलने से रोक रही है।
 

भोपाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुआ। इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस के नेता। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। 
अगला लेख
Air Marshal आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख, 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव