1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi was interrupted 11 times by the Speaker and 7 times by Rijiju for using the word 'idiot'

'इडियट' शब्द बोलने पर राहुल गांधी को स्पीकर ने 11 बार तो रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- तुरंत माफी मांगें

Rahul Gandhi
संसद में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्‍तेमाल किया। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया।

मैं चुप होकर बैठ जाता हूं : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार खड़े होकर राहुल गांधी को टोका और संसदीय नियमों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।’

बिड़ला ने राहुल को 11 बार टोका : स्पीकर ओम बिड़ला ने भी राहुल को 11 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के असंसदीय शब्द नहीं बोल सकते। स्पीकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया। राहुल ने कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे। अगर भाजपा के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा।’ लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का जवाब दे रहे जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब देते हुए सबसे पहले राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। उनके पास सार्वजनिक जीवन के अनुभव की कमी है। जितेंद्र सिंह ने कहा-  जितेंद्र सिंह ने कहा, "जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, 'मूर्ख' कहने से ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?"
अगला लेख
राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, स्पीकर बिरला ने भी दी हिदायत