गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Smriti Irani
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (19:06 IST)

भूख पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब

भूख पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब - Rahul Gandhi, Smriti Irani
नई दिल्ली। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के तीन पायदान नीचे उतरने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शायरी के माध्यम से की गई प्रतिक्रिया का केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने उसी अंदाज में जवाब दिया है। 
 
गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के सौवें स्थान पर खिसकने के संबंध में ट्विटर पर शायरी के जरिए व्यंग्य किया था। उन्होंने लिखा था- "भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ, आजकल दिल्ली में जेरे बहस है ये मुद्दआ।'
 
इस पर श्रीमती ईरानी ने इसी शेर के अंदाज में शनिवार को ट्वीट किया- ऐ सत्ता की भूख, सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या हुआ, खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।'
 
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करके कहा था, 'उन लोगों को प्रबुद्ध करने के लिए ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर तथ्य बनाम गल्प, जो तथ्यों को तोड़-मरोड़कर देश को नीचा दिखाना चाहते हैं।' (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रोहिंग्या घुसपैठ पर आरएसएस ने दिया यह बयान...